फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bharat Bandh: 170 roadways buses will run in the presence of police

भारत बंद : पुलिस की मौजूदगी में चलाई जाएंगी रोडवेज की 170 बसें

Fri, 16 Feb 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: 170 roadways buses will run in the presence of police
यमुनानगर। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें रोडवेज की यूनियन भी शामिल है। वहीं रोडवेज विभाग ने अपनी सभी 170 बसों को चलाने का निर्णय लिया है। विभाग ने बसों को चलाने के लिए पुलिस प्रशासन को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है। विभाग की ओर से हड़ताल में शामिल होने वाले यूनियन के कर्मचारियों को धारा 144 के तहत बस स्टैंड से 300 मीटर दूर रहने के लिए कहा गया है। ऐसे में अगर कोई प्रदर्शनकारी हुड़दंग मचाता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में सख्त हिदायत भी कर्मचारियों को दी गई है।
विज्ञापन

सुबह साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए पहली बस
रोडवेज के रूट चार्ट के अनुसार यमुनानगर बस स्टैंड से तड़के तीन बजे दिल्ली के लिए पहली बस निकलती है। ऐसे में बसें अड्डे से सभी बसें पर समय से निकले इसको लेकर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सूत्रों के अनुसार आधी रात को ही खाकी को ही तैनात कर दिया जाएगा। बता दें यमुनानगर रोडवेज के कुल 50 रूट हैं जिन पर रोजाना 170 बसें दौड़ती हैं। इन सभी मार्गों पर डिपो की सभी बसों को चलाने के लिए रोडवेज के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन

------------
70 नाइट में बसें, सभी वहीं से चलेंगी
हड़ताल के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशानी न हो। ऐसे रोडवेज ने अपने सभी 70 नाइट बसों को वहीं से चलाने को कहा गया है। इसके अलावा यात्रा के दौरान यदि कोई रोडवेज बस रोकता या ऑन ड्यूटी कर्मचारियों के बदतमीजी करता है तो उसके कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें डिपो में 210 चालक व 232 परिचालक हैं, सभी को ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है। वहीं हड़ताल के दौरान जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं होंगे उनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दमकल विभाग ने रोडवेज से मांगी मदद
बता दें अखिल भारतीय राज्य सरकारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। ऐसे में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। दमकल के एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने होमगार्ड से 30 व रोडवेज से 14 कर्मचारियों की मांगी की थी ताकि आपातकालीन स्थिति में दमकल विभाग की गाड़ियों को चलाया जा सके। लेकिन रोडवेज ने सांझा मोर्चा के हड़ताल में शामिल होने पर कर्मचारियों को देने से मना कर दिया है। ऐसे में दमकल विभाग के पास गाड़ियों को चलाने के लिए चिंता बनी हुई है।

--------
वर्जन
रोडवेज की सभी 170 बसों को मार्गों पर चलाने का प्रयास रहेगा। जो नाइट की बसें हैं उन्हें वहीं से ही चलने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को चिट्ठी लिखकर यहां की स्थिति से अवगत कराने के बाद मदद मांगी गई है। इसके अलावा यूनियन को बस स्टैंड से 300 मीटर दूर रहने के लिए कहा गया है।

-संदीप सैनी, अतिरिक्त ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed