फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu officials listened to the problems of the farmers.

Yamuna Nagar News: भाकियू पदाधिकारियों ने सुनी किसानों की समस्याएं

Mon, 13 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu officials listened to the problems of the farmers.
व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से बात करते भाकियू के पदा​धिकारी। स्वयं
व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के पदाधिकारियों ने रविवार को व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान बीकेयू जिला उप प्रधान गुरमेज सिंह कपूरी और बीकेयू नेता सतेंद्र फेरुवाला सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। किसान नेताओं ने मंडी में पहुंचे किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना। किसानों ने बताया कि इन दिनों मौसम में नमी के कारण गेहूं की फसल में नमी की मात्रा अधिक आ रही है, जिसके चलते उन्हें अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि सरकार और संबंधित विभागों को नमी के मामले में किसानों को छूट देनी चाहिए। भाकियू जिला उपप्रधान गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि सरकार को किसानों को राहत देनी चाहिए। सतेंद्र फेरुवाला ने कहा कि कई बार किसानों का मंडी में गेट पास कट जाता है, जिसके बाद भी उन्हें फसल रखने के लिए उचित जगह नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में अगर फसल बारिश या मौसम की मार से खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभागों की होनी चाहिए, न कि किसानों की। उन्होंने मांग की कि मंडी प्रशासन को पहले शेड खाली करवाने चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने की सुविधा मिल सके। किसान नेताओं ने मंडी प्रशासन से अपील की कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान किया जाए।

व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से बात करते भाकियू के पदाधिकारी। स्वयं

व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से बात करते भाकियू के पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed