फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu closed the gate of SE office to get the registered case canceled

बिजली निगम का दर्ज केस रद्द करवाने को भाकियू ने एसई कार्यालय बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu closed the gate of SE office to get the registered case canceled
यमुनानगर। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का दर्ज केस रद्द करने की मांग को पूरा करवाने के लिए वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता कार्यालय का गेट पर संगठन का हरा कपड़ा बांधकर बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने निगम और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एसई के आश्वासन पर पदाधिकारियों ने दफ्तर का गेट खोला।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दर्ज केस तुरंत रद्द नहीं किया गया, तो कार्यालय का दूसरा गेट भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान एसई ने नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वे उन्हें बाहर आकर बात करने की मांग पर अड़े रहे और दूसरा गेट बंद करने की तैयारी शुरू कर दी। दूसरा गेट भी बंद करने की जानकारी मिलते ही एसई किसानों से बात करने बाहर आए। एसई ने एसडीओ को केस रद्द करने संबंधी पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए। जिस पर किसानों ने पत्र जारी होने के बाद ही कार्यालय छोड़ने की बात कही। दोपहर तीन बजे के बाद केस दर्ज करने के लिए एसडीओ का पत्र देखने के बाद किसान उठे। किसान भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में एसई कार्यालय पहुंचे थे। बता दें कि भाकियू जिला सचिव कर्मवीर सिंह, मंडल महासचिव सुखदेव सिंह पर छह अक्तूबर को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed