{"_id":"6689e6bf428273b8b502acc6","slug":"bhabhi-was-attacked-for-leaving-household-water-in-the-street-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121588-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर का पानी गली में छोड़ने पर भाभी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर का पानी गली में छोड़ने पर भाभी पर किया हमला
Sun, 07 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गली में घर का पानी आने को लेकर देवर का अपनी भाभी से झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उसकी टांग पर लोहे की रॉड से हमला किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बड़ा दमोपुरा गांव की जगीरो देवी ने बताया कि उसका देवर सोमपाल उसके पड़ोस में रहता है, जो छोटी-छोटी बातों पर उसके परिवार वाले लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। 28 जून की शाम गली में पानी के बहाने को लेकर सोमपाल अपनी पत्नी सुनीता, बेटे अरुण, रवि, अजय ऊंची आवाज में बोलते हुए उनके घर के बाहर आए। वह उन्हें गालियां देने लगे।
वह कहने लगे कि तुम्हारे घर का पानी हमारे घर के सामने भरा रहता है। जब जगीरो का लड़का रणबीर बाहर आकर उनसे पूछने लगा तो वह उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। वह घर के बाहर आकर रणबीर को छुड़वाने लगी तो अरुण ने अपने हाथ में ली राॅड से उसकी टांग पर हमला कर दिया। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
आरोपी उसे धमकी देने लगे की अगर आज के बाद पानी गली में चलाया तो उसे जान से मार देंगे। उसके बाद वह सभी वहां से चले गए। बेटा उसे अस्पताल में लेकर गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।