{"_id":"6a29e0a911b6bbf5fe00ad04","slug":"beo-ramesh-kumar-appointed-district-education-officer-of-kaithal-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157573-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बीईओ रमेश कुमार बने कैथल के जिला शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बीईओ रमेश कुमार बने कैथल के जिला शिक्षा अधिकारी
Thu, 11 Jun 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
रादौर। शिक्षा विभाग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी रादौर रमेश कुमार को पदोन्नति देकर जिला शिक्षा अधिकारी कैथल नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें यह पद प्रदान किया गया है। निवृत्ति से पहले वे अपनी पदोन्नत्ति के लिए प्रयास कर रहे थे, चूंकि वे इस श्रेणी के अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्यालय पत्र भेजकर अपनी सर्विस बुक के अनुसार एक ग्रेड अधिकारी बनाने की सिफारिश की थी। बुधवार को रादौर क्षेत्र के अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य अलाहर मुकेश रोहिल के नेतृत्व में नवनियुक्त डीईओ रमेश कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रविंद्र राणा, मोहम्मद सलीम, सुरेश पाल, प्रमोद कुमार, डीईईओ कैथल संजय शर्मा, विकास जैन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- -- --
विज्ञापन