फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BEO checked the security of private schools, gave instructions

Yamuna Nagar News: बीईओ ने निजी स्कूलों की जांची सुरक्षा, दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
BEO checked the security of private schools, gave instructions
बीईओ ने निजी स्कूलों की जांची सुरक्षा, दिए निर्देश
विज्ञापन

विद्यार्थियों और अभिभावकों से भी स्कूल प्रबंधन की ली जानकारी



संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे के बाद रोजाना अधिकारी पहुंचकर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था व मानकों की जांच कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की जांच से निजी स्कूल संचालकों में बेचैनी है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने वीरवार को भी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल बसों के अलावा वहां पर अन्य सुरक्षा बंदोबस्तों की जांच की गई। कई स्कूलों में पहुंचे बीईओ ने स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों से भी बातचीत कर जानकारी ली। साथ ही बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों से बातचीत कर स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि जगाधरी के विभिन्न स्कूलों का वीरवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूल में सेफ्टी व सिक्योरिटी से संबंधित सरकार व विभाग के नियमों व मानकों की जांच की गई। इस दौरान स्कूलों में फायर एक्सटिंग्विशर, पानी की व्यवस्था, बिल्डिंग सेफ्टी व बसों में आने जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधित प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। स्कूल बसों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बीईओ विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बात की और यातायात नियमों के बारे में सवाल पूछे। बीईओ ने बताया कि विद्यार्थी दो तरह से आते हैं। एक स्कूल बस से तथा दूसरा निजी वाहन से स्कूल पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी किसी निजी ऑटो व साधन से आते हैं, तो ऑटो पूरा न भरा हो। क्षमता से अधिक विद्यार्थी ऑटो में न हो। स्कूलों ऑटो चालक का भी पूरा ब्योरा अपने पास रखें। ऑटो व गाड़ी इत्यादि के कागज, आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट सुरक्षा के मानकों के अनुसार आवश्यक होने चाहिए। इसके अलावा बीईओ ने स्कूलों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की एक्सपायरी जांची। यंत्रों में पानी पाइपों से पानी की डिलीवरी जांची और उसका प्रेशर को भी चेक किया। स्कूलों की इमारतों में लगे सेफ्टी तथा फायर सेफ्टी से संबंधित व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्राचार्यों, प्रबंधन समिति सदस्यों को मानक के अनुसार स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed