फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beneficiaries will receive plot allotment letters today

Yamuna Nagar News: लाभार्थियों को आज मिलेंगे प्लॉट के आवंटन पत्र

Wed, 26 Jun 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will receive plot allotment letters today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना तरह 3139 लाभार्थियों को अनंतिम आवंटन पत्र देने के लिए बुधवार को जगाधरी अनाज मंडी में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र के 14, पिंजौर के 16 व करनाल के 20 लाभार्थियों को मंच पर अनंतिम आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। अन्य लाभार्थियों को नाम के पहले अक्षर के तहत लगाए गए स्टॉल पर पत्र वितरित किए जाएंगे।
मंगलवार को एडीसी एवं नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एडीएम जगाधरी सोनू राम ने अन्य अधिकारियों के साथ जगाधरी अनाज मंडल स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में पेयजल, लाइट व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पोर्टल पर सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन शुरू किए थे। अंतिम तिथि तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के 10903 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद पोर्टल पर 15 फरवरी तक 3139 लाभार्थियों ने प्लॉट के लिए बुकिंग कराई थी। जिन लाभार्थियों ने फरवरी में बुकिंग कराई थी, ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से बीते सोमवार को उन्हें प्लॉट आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी आयुष सिन्हा, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की अतिरिक्त निदेशक रुचि सिंह समेत अन्य सदस्यों की कमेटी की देखरेख में ड्रॉ निकाला गया था। इस दौरान लाभार्थियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर उनके प्लाट के बारे में जानकारी भी भेजी गई। बुधवार सुबह 11 बजे इन सभी लाभार्थियों को जगाधरी अनाज मंडी में अनंतिम आवंटन पत्र देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि लाभार्थियों को प्लाट के प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर देने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। किसी भी लाभार्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए लाभार्थी के नाम के पहले अक्षर के आधार पर काउंटर लगाए गए है।
जैसे जिन लाभार्थियों का नाम अंग्रेजी भाषा के अक्षर ए से शुरू होते है, उन्हें काउंटर नंबर एक पर लेटर दिए जाएंगे। इसी तरह जिन लाभार्थियों के नाम बी, सी और डी से शुरू होते है, उन्हें काउंटर नंबर दो पर लेटर दिए जाएंगे। इसी तरह एफ, जी, एच, आई व जे से जिनके नाम शुरू होते है, उन्हें काउंटर नंबर तीन पर लेटर वितरित किए जाएंगे।



पांच से छह हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान
कार्यक्रम में नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के 3139 लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिए जाएंगे। एक लाभार्थी के साथ उसका परिवार सदस्य भी हो सकता है। इसके अलावा पिंजौर व करनाल के लाभार्थियों को भी जगाधरी अनाज मंडी में ही लेटर दिए जाएंगे। सभी के लिए जगाधरी अनाज मंडी के शेड में बैठने की व्यवस्था की गई है। गर्मी से राहत के लिए पेयजल व जलजीरे की भी व्यवस्था होगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed