फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Becoming the family's economic strength by embracing self-employment

Yamuna Nagar News: स्वरोजगार अपनाकर बन रहीं परिवार की आर्थिक ताकत

Wed, 08 Jul 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Becoming the family's economic strength by embracing self-employment
महिलाओं को ऋण के बारे में जानकारी अ​धिकारी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कभी केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रही हैं। स्वरोजगार योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी सहायता से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
जिले के कई गांवों में महिलाओं ने छोटे स्तर से कारोबार शुरू कर सफलता की मिसाल पेश की है। ग्रामीण महिलाओं ने समूह बनाकर आपसी सहयोग से विभिन्न व्यवसाय शुरू किए हैं। इनमें पशुपालन, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक की दुकान, कपड़ा व्यवसाय, करियाना स्टोर और घरेलू उत्पाद तैयार करने जैसे कार्य प्रमुख हैं। कई महिलाओं ने बैंक से ऋण लेकर अपना रोजगार स्थापित किया, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


शमीम, प्रवीन रानी, कविता कांबोज, प्रवेश पुष्पा, रीना देवी, नीलम, कांता देवी, मनीषा अग्रवाल, सुषमा महेश्वरी आदि का कहना है कि शुरुआत में उन्हें कारोबार को लेकर झिझक थी, लेकिन प्रशिक्षण और अन्य सफल महिलाओं से प्रेरणा मिलने के बाद उन्होंने आगे बढ़ने का निर्णय लिया। परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास के बल पर आज वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों को पूरा करना भी पहले की तुलना में आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रुप की नियमित बैठकें आयोजित कर नई महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार की जानकारी भी दे रहे हैं। समूह की सदस्य अपने अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इससे गांवों में महिला उद्यमिता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। छोटे-छोटे व्यवसाय अब कई परिवारों के लिए स्थायी आय का माध्यम बन चुके हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से यह साबित हो रहा है कि यदि उन्हें अवसर, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। आज ग्रामीण महिलाओं की यह बदलती तस्वीर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम मानी जा रही है।

महिलाओं को ऋण के बारे में जानकारी अधिकारी। आर्काइव

महिलाओं को ऋण के बारे में जानकारी अधिकारी। आर्काइव

महिलाओं को ऋण के बारे में जानकारी अधिकारी। आर्काइव

महिलाओं को ऋण के बारे में जानकारी अधिकारी। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed