फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Becoming a fake food inspector, demanded two lakh rupees from the depot holder woman

नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर डिपो होल्डर महिला से मांगे दो लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Becoming a fake food inspector, demanded two lakh rupees from the depot holder woman
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र में नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर डिपो होल्डर महिला से दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि काफी समय से महिला डिपो होल्डर को परेशान कर रही थी। जब डिपो होल्डर ने इसकी सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी तो पता चला कि इस नाम की कोई महिला विभाग में नहीं है। डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला व दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी आशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कॉलोनी में ही डिपो है। एक दिन दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने डिपो पर बैठी काम कर रही थी तभी हेमलता उसके डिपो पर पहुंची। उसने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया और कहा कि वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से डिपो की जांच करने आई है। उनके पास इसकी बहुत शिकायतें आ रही हैं। इस दौरान आरोपी ने उसके दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट बनाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से चली गई। उसने इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग में सूचना दी। वहां से अधिकारी आए और उन्होंने बताया कि इस नाम की कोई महिला विभाग में नहीं है। इसी बीच महिला डिपो पर पहुंची, लेकिन अधिकारियों को देखकर वह वहां से भाग निकली।
विज्ञापन

आशा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि उन्हें शक है कि गांधीनगर निवासी संजय कुमार व कैंप निवासी डिपो होल्डर गजेंद्र राणा आरोपी हेमलता के साथ मिले हैं। उधर, गांधी नगर निवासी संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसकी पुलिस ने गंभीरता से जांच नहीं की। डीएसपी भी उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शिकायत वापस न लेने पर यह झूठा केस दर्ज कराया गया है। जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed