{"_id":"66183d126f8d60ce230d6814","slug":"beaten-the-wife-threw-her-out-of-the-house-along-with-the-children-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117237-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पत्नी को पीटा, बच्चों समेत घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पत्नी को पीटा, बच्चों समेत घर से निकाला
Fri, 12 Apr 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की शांति कॉलोनी में शराब पीकर पति ने पत्नी से मारपीट की और उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांति कॉलोनी निवासी हरप्रीत ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अमर सिंह शराब पीने का आदि है। वह रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पति वीरवार को भी शराब पीकर घर आया और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद उसे तीनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया। आराेपी ने उसे कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। अगर घर में आई तो जान से मार देगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने आरोपी अमर सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।