फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bar Association Honour Judges, Yamunanagar

बार एसोसिएशन ने न्यायाधीशों को किया सम्मानित

Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर। Updated Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Honour Judges, Yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
जिला न्यायिक परिसर के बार रूम में बार एसोसिएशन के वकीलों की ओर से धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें जजों और वकीलों ने भाग लिया। एडवोकेट कर्मवीर सिंह बूटर ने बताया कि हर वर्ष की तरह सोमवार सुबह सुखमणि साहिब के पाठ उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें गुरुद्वारा करतारपुरा कॉलोनी के हजूरी रागी भाई जसविंद्र सिंह, भाई सुरेंद्र सिंह व भाई जसविंद्र सिंह मुस्तफाबाद वालों के कीर्तन जत्थों ने शब्द कीर्तन का गायन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उन जजों को सम्मानित किया, जिनकी हाल ही में जिला न्यायालय जगाधरी में नियुक्ति हुई हैं। सेशन जज जगदीप जैन व एडिशन सेशन जज चंद्र शेखर को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जगाधरी न्यायालय से अन्य स्थानों पर तबादला होकर गए है, जज विजय जैन, सौरभ गुप्ता, राजीव कुमार, सचिन कुमार, अर्चना कोहली, अनोक आंनद, विनती को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बिलासपुर कोर्ट से गए जज सुनील कुमार, रेखा चौधरी, कपिल कुमार, अनुप को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव अतुल त्यागी ने किया। बार एसोसिएशन के प्रधान गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम में आए माननीय जजों व वकीलों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर एडवोकेट वरिंद्र पाल सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह मानीपुर, दिग्विजय सिंह खुराना, गुरशरण सिंह, मनवीर, निरंजन सिंह, अरविंद्र सिंह चैहल, कंवरदीप सिंह, जसबिर सिंह धौलरा, अमनदीप सिंह, सर्वजीत सिंह व अजय सूध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed