{"_id":"6817c260c11012e3e6069787","slug":"bank-employee-honored-for-providing-excellent-services-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137232-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए बैंककर्मी का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए बैंककर्मी का किया सम्मान
Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान करनाल सर्कल पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए पीएनबी शाखा पाबनी की अधिकारी उपासना को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया।
एसोसिएशन के सर्कल प्रेजिडेंट चमन लाल कैंसे ने बताया कि एसोसिएशन में पंजाब नेशनल बैंक में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त साथियों की संख्या 360 हो गई है जिनमें 80 विधवा फैमिली पेंशनर्स हैं। सभी साथियों के पेंशन संबंधित, फैमिली पेंशनर्स दस्तावेज पूरे करने, मेडिकल स्वास्थ्य बीमा, जीवन प्रमाण पत्र दिलवाना, अन्य सामाजिक रस्मों व कार्यों में एक दूसरे का सहयोग करते हैं। इन सभी कार्यों को सुविधाजनक तौर पर करने के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं।
बैंक संबंधित कार्यों व सेवाओं के लिए बैंक स्टाफ के सहयोग की आवश्यकता होती है। मैनेजर रामकुमार ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि ग्राहक सेवा में पीएनबी पाबनी शाखा की उपासना को एसोसिएशन ने सम्मानित किया है। उपासना ने कहा कि पहली बार बेहतर ग्राहक सेवा में स्मृति चिन्ह मिल रहा है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर एसोसिएशन की तरफ से कृष्ण लाल चौधरी, सतपाल पवार, जेएस राठी, वेद प्रकाश समेत अन्य उपस्थित रहे।