फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bank,atm,cash,nill,people ,jaam

कैश न मिलने पर भड़के लोग, लगाया जाम

Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
bank,atm,cash,nill,people ,jaam
नोटबंदी के बाद लोगों की दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एटीएम व बैंक शाखाओं से कैश न मिल पाने पर लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतरने लगा है। इसी तरह मंगलवार को बुड़िया और छछरौली के देवधर स्थित पीएनबी शाखा पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बुड़िया स्थित पीएनबी शाखा में कैश न होने की बात सुन गुस्साए सैकड़ों लोग बैंक के सामने ही बीकेडी रोड पर बैठ गए और जाम लगा दिया वहीं, छछरौली शाखा पर लोगों ने ताला जड़कर स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया। बीकेडी रोड पर जाम की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, किंतु जाम लगाकर बैठे लोग टस से मस न हुए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम भारत भूषण कौशिक व तहसीलदार दर्शनलाल ने उन्हें आश्वासन दिया, तब लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की बुड़िया शाखा पर उसके खुलने से पहले ही मंगलवार सुबह सैकड़ों लोग कैश लेने के लिए कतार में लग गए। बैंक खुलने के बाद काफी देर बाद उन्हें शाखा के पास कैश न मिलने की खबर मिली। इस पर कैश के लिए घंटों से लाइन में लग इंतजार कर रहे लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, किंतु देखते ही देखते लोग बैंक के सामने बीकेडी रोड पर ही बैठ गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में मौके पर एसडीएम भारत भूषण कौशिक व तहसीलदार दर्शनलाल पहुंचे, जिन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद उनके आश्वासन पर लोग सड़क से उठने पर राजी हुए और जाम खुलवा दिया गया। जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही घंटे भर बाधित रही, जिससे वाहन चालकों व अन्य राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कैश नहीं तो बंद करो बैंक:
 इकबाल, हकमचंद, रामपाल, रमेश, किरण, रितू, मीनू ने कहा कि कई दिन से कैश लेने के लिए पीएनबी की बुड़िया शाखा पर पहुंच रहे हैं। रोज घंटों लाइन में लगने के बाद कैश खत्म हो जाता है और मजबूरन उन्हें वापस लौटना पड़ता है। मंगलवार को वह शाखा के खुलने से पहले ही बाहर लाइन में लग गए थे, जहां घंटों बाद बैंक के अंदर से बैंक कर्मियों द्वारा आवाज लगाकर कहा गया कि कैश नहीं है। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बैंक के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। उन्होंने कहा कि बैंक के पास अगर कैश नहीं है, तो बैंक बंद कर दें अन्यथा ग्राहकों की संख्या के मुताबिक शाखा पर कैश मंगवाया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें स्पष्ट किया जाए कि कैश कितने दिन बाद मिलेगा, ताकि वह रोज सुबह आकर लाइनों में न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर...कैश न मिला तो जड़ दिया शाखा पर ताला, स्टाफ को भी नहीं जाने दिया अंदर
देवधर स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर लोगों ने किया जोरदार हंगामा
छछरौली। देवधर स्थित पीएनबी की शाखा में भी कैश न मिलने पर नाराज लोगों ने हंगामा कर शाखा पर ताला जड़ दिया और स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में उच्चाधिकारियों से बात कर बैंक मनेजर द्वारा ग्राहकों को बुधवार को कैश देने के आश्वासन देने पर लोग शांत हुए और ताला खोल स्टाफ  अंदर जाने दिया।
पंजाब नेशनल बैंक की देवधर शाखा के खुलने से पहले ही मंगलवार सुबह करीब दस बजे से घंटे भर पहले ही लोग कैश लेने के लिए बाहर जमा हो गए। लोगों की भीड़ में काफी संख्या में ऐसे ग्राहक थे, जो पेमेंट के लिए बीते कई दिनों से भटक रहे थे और उन्हें बैंक द्वारा मंगलवार को कैश उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। किंतु सुबह करीब सवा दस बजे बैंक मनेजर आरके चावला ने कैश न होने की बात कही, यह सुनते ही लोगों की भीड़ ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने शाखा पर ताला जड़ दिया और स्टाफ को भी बाहर अंदर नहीं जाने दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, किंतु लोगों ने अपना विरोध जारी रखा। बाद में उच्चाधिकारियों से बात कर बैंक मनेजर ने ग्राहकों को बुधवार को कैश देने के आश्वासन दिया, जिस पर लोग शांत हुए और ताला खोल स्टाफ  अंदर जाने दिया।

कई दिनों से काट रहे चक्कर, आज भी नहीं मिल पाया कैश:
 पंजाब नेशनल बैंक की देवधर शाखा पर पहुंची महिला जैतून ने बताया कि वह लगातार एक हफ्ते से रोज बैंक आ रही है, लेकिन बैंक स्टाफ द्वारा रोज नया बहाना बनाकर उन्हें टरका दिया जाता है। कई दिन पहले उनका पैसे निकालने वाला फार्म भी बैंक कर्मचारी द्वारा भरा गया था, लेकिन उसकी बारी आने से पहले ही बताया गया कि कैश खत्म हो गया है। जैतून ने बताया कि उन्हें घर की जरूरतों के लिए दो हजार रुपये भी नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह बैंक ग्राहक मोहित ने बताया कि वह 28 नवंबर से रोज बैंक आ रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कैश नहीं मिल पाया है। अमित ने बताया कि सोमवार को बैंक से टोकन नंबर भी अलॉट कर दिया गया था। वह सारा दिन लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें पेमेंट नहीं मिली। बैंक की ओर उसे मंगलवार को आने को कहा गया था, लेकिन आज भी दस बजे मनेजर ने उन्हें कैश न होने की बात कह दी।

बैंक अधिकारी व कर्मचारी अपने चहेतों को दे रहे कैश:
हंगामे के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, किंतु उन्हें कैश नहीं मिल रहा है, जबकि बैंक मनेजर व कर्मचारी अपने चहेतों को कैश दे रहे हैं। ग्राहक रणधीर सिंह, बाबू राम, मांगेराम, काका, विक्रम सिंह, संजीव, टीका राम, इस्लाम, विनोद, शहीदां, कृष्णा, बब्ली आदि ने कहा कि बैंक मनेजर व उसका स्टाफ  अपने चहेतों को खुश करने में लगे हैं। जनता दिनभर लाईन में खड़ी होकर भी खाली हाथ जा रही है। मनेजर व बैंक कर्मी अपने लोगों को कैश उपलब्ध करवा रहे हैं।


उन्हें जिस रेशों में कैश मिल रहा है, उसे वह ग्राहकों नियमानुसार दे रहे हैं। सोमवार को सात लाख कैश मिला था, जिसमें ज्यादातर ग्राहकों को 2-2 हजार और बड़े कस्टमर को 20 हजार रुपये दिए गए।  आरके चावला, मैनेजर, पीएनबी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed