फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bandhak banaakar do maah tak yuvatee se doktar karata raha dushkarm, kes darj

बंधक बनाकर दो माह तक युवती से डॉक्टर करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
bandhak banaakar do maah tak yuvatee se doktar karata raha dushkarm, kes darj
बंधक बनाकर दो माह तक युवती से डॉक्टर करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

-महिला का आरोप डॉक्टर ने कईं बार उससे मारपीट भी की
यमुनानगर। क्लीनिक पर काम करने वाली युवती से दो माह तक डॉक्टर दुष्कर्म करता रहा। आरोप यह भी है डॉक्टर ने उसे बंधक भी बनाया हुआ था। जब भी वह इसका विरोध करती थी तो डॉक्टर उससे मारपीट भी करता था। इस मारपीट के कारण उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी डॉ. बलदेव के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई कुरुक्षेत्र की करीब 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर की है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसने साल 2019 में एएनएम का कोर्स किया था। उसे काम की जरूरत थी। करीब दो माह पहले गांव पोटली में उसे डॉ. बलदेव के क्लीनिक पर नौकरी मिल गई। इस तरह वह यहां नौकरी करने लगी। आरोप है कि डॉ. बलदेव ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह जब भी विरोध करती थी तब डॉक्टर ने उससे कई बार मारपीट भी की। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। महिला थाना से मामले की जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed