फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Baldev Raj Receives Best Work Award

Yamuna Nagar News: बलदेव राज को मिला श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

Fri, 09 Oct 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Baldev Raj Receives Best Work Award
बलदेव राज भारतीय। 
साढौरा। पीएम श्री राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालेहपुर में इतिहास के प्राध्यापक एवं साहित्यकार बलदेव राज भारतीय के व्यंग्य संग्रह कुछ उरे परे की को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने व्यंग्य विधा में वर्ष की श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के लिए चुना है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के साहित्यिक व शैक्षणिक जगत में हर्ष की लहर है। मूल रूप से खंड सढौरा के गांव असगरपुर के निवासी बलदेव राज भारतीय पिछले करीब 28 वर्षों से साहित्य सृजन में सक्रिय हैं। सामाजिक विसंगतियों पर तीखा किंतु सधा हुआ प्रहार करने वाली उनकी पुरस्कृत कृति कुछ उरे परे की आम जनजीवन के अंतर्विरोधों को सहज हास्य-व्यंग्य के माध्यम से उजागर करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed