फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bajrang Dal, Vishwa Hindu Parishad workers clash with police

Yamuna Nagar News: बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal, Vishwa Hindu Parishad workers clash with police
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता काफी संख्या में लघु सचिवालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। जैसे ही कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में दाखिल होने लगे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जबकि कार्यकर्ता एसपी से मिलने की बात को लेकर अड़े रहे। सब्र का बांध टूटने के बाद कार्यकर्ताओं ने जबरन एसपी कार्यालय की तरफ कूच करना चाहा तभी उनकी पुलिस से झड़प हो गई। धक्का-मुक्की करते हुए दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के समक्ष फर्श पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव मुगलवाली की सुमन लता ने बताया कि 6 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी उसके पति लाल चंद उर्फ पम्मी घर पर नहीं थे। ट्रॉली घर के बाहर खड़ी हुई थी जो खाली थी पहले उसमें भूसा भरा हुआ था। ट्रैक्टर में तेल खत्म था बेटा उसका तेल लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पांच छह पुलिसकर्मी आए और ट्रॉली से रास्ता ब्लॉक क्यों किया हुआ के बारे में कहा। जबकि वह उस दौरान घर के अंदर थी। इसी दौरान उन्होंने उसके साथ अभद्र भाषा में बात की। यहां तक फोटो भी खींच कर ले गए। इसी मामले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ दोनों संगठनों के कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी में एकजुट हुए उसके बाद वहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय एसपी से मिलने के लिए बढ़े थे तभी उनकी पुलिस ने झड़प हो गई। एसपी कार्यालय के बाहर उन्होंने बजरंग दल जिंदाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया। इसी दौरान डीएसपी हेड क्वार्टर कमलजीत सिंह भी वहां आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का यहां आने का कारण पूछा तब डीएसपी ने उनकी बात सुनकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed