{"_id":"602437868ebc3ee928601e6b","slug":"babuji-s-bones-affected-in-the-stream-of-saraswati-river-for-which-he-fought-yamuna-nagar-news-knl606183178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस सरस्वती नदी के लिए किया संघर्ष उसी की धारा में प्रवाहित की बाबू जी की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस सरस्वती नदी के लिए किया संघर्ष उसी की धारा में प्रवाहित की बाबू जी की अस्थियां
विज्ञापन
Babuji's bones affected in the stream of Saraswati river for which he fought
- फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर)जगाधरी। जिस सरस्वती की धारा को धरती पर लाने के लिए पदम भूषण दर्शन लाल जैन ने जिंदगी भर संघर्ष किया, उसी नदी की जल धारा में उनकी अस्थियां विसर्जित की गई। बुधवार सुबह 10 बजे श्मशान घाट से परिजनों ने अस्थियां एकत्र की। इससे पूर्व केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी दर्शन लाल जैन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। दोनों परिवार के साथ श्मशान घाट पहुंचे और दर्शन लाल जैन की अस्थियों को नमन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि दर्शन लाल जैन के निधन से दु:खी हूं और उनकी याद हम सभी के दिलों में सदैव जीवित रहेगी। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रांत संघ संचालक हरियाणा दर्शन लाल जैन जीवन भर समाज सेवा में समर्पित रहे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों, सरस्वती नदी के पुर्नोद्धार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सरस्वती उद्गम स्थल के जीवंत कार्य में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके प्रयासों से ही इस नदी को धरातल पर पुन: जीवित करने के प्रयास शुरू किए गए। उन्होंने कहा कि उनके इन प्रयासों को धरातल पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
दर्शन लाल जैन की अस्थियां एकत्र कर परिजन, संघ व भाजपा पदाधिकारी श्मशान घाट से आदिबद्री स्थित सरस्वती नदी व यमुना नदी में प्रवाहित की। उनके पुत्र नीरज जैन ने अस्थियों को सरस्वती नदी व यमुना नदी में प्रवाहित किया। इस दौरान उनकी बेटी गीता जैन, नीरा जैन, बेटा नीरज जैन, दामाद नीरज किशोर जैन, रतिश जैन, नाती मार्दव जैन, मधुर जैन, नातिन मनीष जैन, आराध्य जैन उपस्थित रहे। यहां हरियाणा सरस्वती हैरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धुमन सिंह किरमच, एडीसी रणजीत कौर, ग्रामीण विकास अभिकरण और जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, सचिव आरटीए बीबी कौशिक, बिलासपुर एसडीएम विरेंद्र सिंह ढुल, डीआईपीआरओ हरदीप सिंह, एआईपीआरओ मनोज पांडेय, हरियाणा सरस्वती बोर्ड कंसलटेंट जीएस गौतम, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, विपिन सिंगला, रोचक गर्ग, विनेश गर्ग, भीखूराम, सुल्तान सिंह, दाताराम, चंद्र मोहन कटारिया सहित संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जगाधरी श्मशान भूमि में अस्थियां एकत्र करने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जगाधरी एसडीएम दर्शन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मुनीष गर्ग अन्य भाजपा कार्यकर्ता व उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।