फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Baba Khatu Shyam's procession taken out with great pomp

Yamuna Nagar News: धूमधाम से निकाली बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Baba Khatu Shyam's procession taken out with great pomp
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


साढौरा। श्री बाला जी एवं श्री श्याम सेवा संघ द्वारा शनिवार को बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में श्री श्याम ध्वजा के साथ श्री श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बैंड बाजे की अगुवाई में बाबा खाटू श्याम का विशेष रथ सजाया गया।
शोभायात्रा में युवाओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा सरस्वती स्कूल से शुरू होकर बाजार से होते हुए तोरांवाला स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर संपन्न हुई। मेन बाजार में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करके विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री बाला जी एवं श्री श्याम सेवा संघ के सदस्यों अमित सैनी अमित कालड़ा, विनोद सैनी, गुरमीत सिंह व हन्नी ने बताया कि 12 मई को नई अनाज मंडी में शाम 7 बजे अमृतमय भंडारे का आयोजन के बाद छप्पन भोग, पुष्प वर्षा, आलौकिक शृंगार, भव्य दरबार व इत्र वर्षा के साथ श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकीर्तन महोत्सव में चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, विजेता द वॉयस इंडिया स्टार प्लस सुमित सैनी, चुलकाना धाम मंदिर के पुजारी मोहित शास्त्री, खाटू धाम मंदिर पुजारी महाराज श्री मानवेन्द्र चौहान, राजीव राजा पटियाला, अमित कंसल नारायणगढ़ तथा नारायणगढ़ के रोनी सैन के द्वारा श्री बाबा खाटू श्याम जी का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed