फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ayush won the gold medal for the second time in the wrestling competition of Khel Maha Kumbh

Yamuna Nagar News: खेल महाकुंभ की कुश्ती स्पर्धा में आयुष ने दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

Sun, 28 Jul 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ayush won the gold medal for the second time in the wrestling competition of Khel Maha Kumbh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जींद में चल रहे हरियाणा खेल महाकुंभ में फतेहपुर गांव से किसान के बेटे आयुष ने कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह मुकाम आयुष ने लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। गत वर्ष भी जींद में हुए हरियाणा खेल महाकुंभ में आयुष ने स्वर्ण पदक जीता था। आयुष की जीत पर उसे व परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। आयुष ने जीत का श्रेय परिजनों व कोच अमित कुमार को दिया है।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से जिला कुश्ती कोच अमित कुमार ने बताया कि आयुष उनके गांव फतेहपुर का रहने वाला है। उन्हें देखकर ही आयुष ने कुश्ती खेल स्पर्धा में भविष्य बनाने की ठानी और उनके प्रशिक्षण में खेल अभ्यास शुरू किया। आयुष सुबह-शाम अभ्यास में कड़ी मेहनत करता है। 21 वर्ष की उम्र में आयुष ने कई बड़े मुकाम हाशिक कर लिए हैं।
विज्ञापन

आयुष ईस्ट व वेस्ट इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है। साथ ही वर्ष-2023 और वर्ष 2024 के हरियाणा खेल महाकुंभ में आयुष ने स्वर्ण पदक जीता है। लगातार दो बार एक इवेंट में स्वर्ण पदक लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। आयुष ने यहां 82 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती स्पर्धा में यह मुकाम पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष ने बताया कि उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए खेलने और पदक जीतने का है, जिसके लिए वह सुबह शाम कड़ा अभ्यास कर रहा है। अब उसका लक्ष्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीतने का है, जिससे ओलंपिक तक का सफर तय किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed