{"_id":"666243a7e82cb12ad6004277","slug":"avoid-temptation-do-not-open-unknown-links-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120057-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रलोभन से बचें, अनजान लिंक को न करें ओपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रलोभन से बचें, अनजान लिंक को न करें ओपन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना साइबर पुलिस की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी में लगे एनसीसी कैंप में जाकर साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इसमें एनसीसी कैंप के आए छात्र-छात्राओं व स्टाफ को साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साइबर थाना के एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी को न दें, एटीएम पिन को हमेशा बदलते रहें, ऐसा पिन न रखें जो आसानी से अनुमान लगाया जा सके। किसी भी तरह के ऑफर और लालच में नहीं आएं। अनजान नंबर से आने वाले किसी भी लिंक को ओपन न करें। बैंक कर्मचारी कभी भी फोन करके बैंक डिटेल्स नहीं मांगते हैं। अगर आपके पास इस तरह की कॉल आती है और सामने वाला व्यक्ति अपने आप को बैंक कर्मचारी बताकर आपसे आपकी निजी जानकारी, ओटीपी या केवाईसी आदि मांगता है तो उस व्यक्ति को कोई भी जानकारी न दें। उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं व स्टाफ से अपील की कि लोग झूठे प्रलोभनों से बचें। आजकल युवा बिना किसी पूछताछ या छानबीन के फेसबुक पर आई हुई किसी भी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं, जबकि ऐसी रिक्वेस्ट साइबर अपराधियों द्वारा भी भेजी जाती है। इसलिए फेसबुक आदि पर दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में अच्छे से जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में सिर्फ जानकारी और सावधानी से ही बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर या नजदीकी पुलिस थाना में भी शिकाय़त दर्ज करवा सकते हैं। मौके पर एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर जरनैल सिंह, एडीएम आफिसर कर्नल संदीप शर्मा, सूबेदार मेजर असलम, जिला पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सहित करीब 500 व्यक्ति मौजूद रहे।