{"_id":"665531ae69f70fb40908fa33","slug":"auto-driver-did-not-want-to-go-to-italy-committed-suicide-by-jumping-into-the-canal-yamuna-nagar-news-c-45-1-sknl1006-118746-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इटली नहीं जाना चाहता था ऑटो चालक, नहर में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इटली नहीं जाना चाहता था ऑटो चालक, नहर में कूदकर दी जान
Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के निकट नरवाना ब्रांच नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त शिंगारा सिंह (35) निवासी लुखी के रूप में हुई। शिंगारा सिंह ऑटो चलाता था। कुछ दिन पहले ही उसका इटली का वर्क परमिट का वीजा लगा था, मगर वह विदेश नहीं जाना चाहता था। इसलिए उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
चरणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई छोटे भाई शिंगारा सिंह ने खुद ही इटली जाने के फाइल लगाई थी। कुछ दिन पहले ही उसका इटली का वर्क परमिट पर वीजा भी लग गया था, लेकिन वह विदेश जाने से घबरा रहा था। इसलिए उसने बाहर जाने से मना कर दिया था। वह मानसिक रूप से परेशान होने के कारण अचानक लापता हो गया था। तभी वे उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन पहले लुखी के पास नहर के किनारे पर उसके भाई का ऑटो खड़ा मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसी दिन से पुलिस और पूरा परिवार नहर और उसके आसपास उसकी तलाश में लगे थे। सोमवार सुबह उनको मिर्जापुर पुल के पास से शव मिलने की सूचना मिली तो वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको ज्योतिसर के पास नहर में एक शव बहने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी टीम में शामिल कालू, बिल्ला व अंग्रेज ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मिर्जापुर नहर पुल के पास से टीम को शव बरामद हुआ, जिसे उनकी टीम ने निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया।