फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aunt and uncle's sons did wrong to the girl

Yamuna Nagar News: बच्ची से बुआ और चाचा के लड़कों ने किया गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aunt and uncle's sons did wrong to the girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। आठ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा और बुआ के लड़कों की ओर से गलत काम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालकुंज में बच्ची की काउंसलिंग हुई तो इसका खुलासा हुआ। बाल कल्याण समिति ने महिला थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
कुछ दिन पहले जगाधरी वर्कशॉप निवासी व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति को प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसमें अपनी आठ साल की बेटी का बालकुंज में दाखिला कराने की मांग की थी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने बच्ची को छछरौली स्थित बालकुंज में पहुंचा दिया। वहां पर चार मार्च को बाल गृह की काउंसलर ने बच्ची काउंसलिंग की।
विज्ञापन

बच्ची ने काउंसलिंग में बताया कि उसकी बुआ और चाचा के लड़कों ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची ने पेट में दर्द होने की भी शिकायत की। बच्ची की काउंसलिंग के बाद बाल गृह की अधीक्षक ने बाल संरक्षण अधिकारी और बाल कल्याण समिति को पूरे मामले से अवगत कराया। समिति ने गंभीरता से लेते हुए महिला थाने की एसएचओ को पत्र लिखकर बच्ची का मेडिकल कराने और जांच कर केस दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। महिला थाने की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर इस मामले में आगे की उचित कानूनी कार्रवाई होगी। उधर, काल कल्याण समिति की सदस्य नीरा जैन ने बताया कि वह खुद इस मामले को देख रही हैं। एक बार फिर बच्ची की काउंसलिंग की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed