फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Atul becomes Zila Kumar, Ayush becomes Zila Kesari

Yamuna Nagar News: अतुल जिला कुमार, आयुष बने जिला केसरी

Sun, 18 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Atul becomes Zila Kumar, Ayush becomes Zila Kesari
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देता पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल विभाग की ओर से शनिवार को कराई गई जिलास्तरीय कुश्ती स्पर्धा में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फ्री स्टाइल में वीर और ग्रीको रोमन में फतेहपुर के अतुल ने जीत दर्ज कर जिला कुमार का खिताब अपने नाम किया। वहीं ग्रीको रोमन में फतेहपुर के आयुष जिला केसरी चुने गए। फ्री स्टाइल में अजीजपुर के शुभम को जिला केसरी का खिताब मिला।
दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने कराया। प्रतियोगिताएं कुश्ती कोच अमित कुमार के नेतृत्व में करवाई गई। सुबह आठ से नौ बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया गया। भार वर्ग के अनुसार स्पर्धा सूची बनाई गई। इसे बाद खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चयनित वरिष्ठ पहलवान 22 से 24 अक्तूबर तक पलवल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के विजेता पहलवान 29 अक्तूबर को सोनीपत में राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिताएं राजेश कुमार, रोहित कुमार, बरसान नर्सरी कोच सुमित कुमार, निखिल शर्मा की देखरेख में हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तर के लिए चयनित पहलवान
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए लड़कों की ग्रीको रोमन के 45 किलोग्राम भार वर्ग में ऋतिक, 48 किग्रा. भार वर्ग में कृष्णा शर्मा, 51 किग्रा. भार वर्ग में नितिन कुमार, 55 किग्रा. भार वर्ग में राघव, 60 किग्रा. भार वर्ग में तरुण कांबोज, 65 किग्रा. भार वर्ग में कनिष कांबोज, 80 किग्रा. भार वर्ग में दक्ष, 92 किग्रा. भार वर्ग में अभि और 110 किग्रा. भार वर्ग में जतिन का चयन हुआ है। वहीं, फ्री स्टाइल के 45 किलोग्राम भार वर्ग में केशव कांबोज, 48 किग्रा. भार वर्ग में अनुज, 51 किग्रा. भार वर्ग में भार्गव सैनी, 55 किग्रा. भार वर्ग में माधव, 60 किग्रा. भार वर्ग में कृष, 65 किग्रा. भार वर्ग में विनित, 71 किग्रा. भार वर्ग में वीर कुमार, 92 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित कुमार का चयन हुआ है। लड़कियों की अंडर-17 फ्री स्टाइल के 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची, 46 किग्रा. भार वर्ग में नैंसी, 49 किग्रा. भार वर्ग में आंचल, 53 किग्रा. भार वर्ग में शगुन, 57 किग्रा. भार वर्ग में गुंजन, 61 किग्रा. भार वर्ग में प्रतिज्ञा और 65 किलोग्राम में सुनैना का चयन किया गया है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देता पहलवान। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देता पहलवान। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देता पहलवान। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देता पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed