फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attendance in Super NDA exam was low, only 39 out of 110 reached

सुपर एनडीए की परीक्षा में उपस्थिति रही कम, 110 में से 39 ही पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attendance in Super NDA exam was low, only 39 out of 110 reached
जगाधरी। फ्री कोचिंग के लिए सुपर एनडीए योजना की परीक्षा शनिवार को झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हुई। परीक्षा के लिए स्कूल में विभाग की ओर से सभी व्यापक प्रबंध किए थे, परंतु इस दौरान परीक्षार्थियों की संख्या बेहद कम रही। परीक्षा में 35 प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा के लिए जिले में एक ही केंद्र बनाया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के कुल 110 विद्यार्थियों की परीक्षा होनी थी। जबकि परीक्षा देने मात्र 39 विद्यार्थी ही पहुंचे। विद्यार्थियों की कम उपस्थिति का कारण विभाग को अभी तक पता नहीं चल पाया है। परीक्षा दो चरणों में हुई और दोनों ही सत्र में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। प्रात: सत्र की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक हुई। जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे तक हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से विद्यार्थियों को एनडीए की मुफ्त कोचिंग के लिए परीक्षा से विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है। योजना के तहत शनिवार को 110 विद्यार्थियों की परीक्षा थी। जिसमें कुल 39 ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

यह है विभाग की योजना
सुपर एनडीए विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है। नेशनल डिफेंस एकेडमी में दाखिला लेने के लिए एनडीए की प्रवेश परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा बेहद कठिन होती है। जिसके लिए विद्यार्थी विभिन्न सेंटर व माध्यमों से कोचिंग लेते हैं। निम्न वर्ग व 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवार के बच्चे कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सरकार ने ऐसे परिवारों के बच्चों को लाभ देने के लिए यह योजना शुरू की है। यह परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रदेशस्तर के लिए किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेशभर से कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन

अनुपस्थिति के कारणों का होगा मंथन
परीक्षा के लिए जिलेभर से 110 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। जबकि परीक्षा देने मात्र 39 विद्यार्थी ही पहुंचे। विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने का कारण विभाग को नहीं पता है। कम उपस्थिति का पता चलने पर विभाग ने इसका मंथन शुरू कर दिया है। विभाग ने चयनित विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के लिए संबंधित स्कूलों से जानकारी जुटाने को कहा है। ताकि पता चल सके कि आवेदन करने के बाद परीक्षा में विद्यार्थियों के न पहुंचने का कारण पता चल सके। यही नहीं इस दौरान आने वाले परेशानियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed