फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted to rob a person returning home

Yamuna Nagar News: घर लौट रहे व्यक्ति को किया लूटने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rob a person returning home
पुराना सहारनपुर रोड पर घर लौट रहे ताजकपुर निवासी रोहित कुमार को कुछ युवकों ने लूटने का प्रयास किया। लेकिन पीछे से बाइक सवारों को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर लूट के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहित ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी में काम करता है। रात करीब साढ़े दस बजे वह काम समाप्त कर घर लौट रहा है। जब वह पुराना सहारनपुर रोड पर फतेहपुर पुल के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक दो-तीन युवक उसके आगे आ गए और उसे रोक लिया। आरोपियों के हाथों में डंडे व रॉड थे। इस दौरान आरोपियों ने उससे मोबाइल व बाइक व पर्स लूटने का प्रयास किया। लेकिन तभी पीछे से कार व बाइक आ गई। वाहनों की लाइट देख आरोपी उसे छोड़कर पटरी की तरफ फरार हो गए। उसने लोगों को आपबीती बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर लूट के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed