फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted rape on father-in-law and molestation on brother-in-law

Yamuna Nagar News: ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape on father-in-law and molestation on brother-in-law
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी अक्टूबर 2021 में हरिद्वार की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था। लेकिन शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वह उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता था। वहीं, उसका देवर भी उससे छेड़छाड़ करता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तो उसके ससुर ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उससे बात करने को कहा। आरोप है कि उसके देवर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। एक दिन उसके ससुर, देवर व देवरानी ने उसे जलाने का प्रयास किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ससुर, देवर व देवरानी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed