फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to strangulate woman

Yamuna Nagar News: महिला का गला घोंटने का किया प्रयास

Fri, 20 Dec 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Dec 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to strangulate woman
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के जोगिंद्र नगर में कुछ युवकों ने महिला व उसके आसपास के घरों पर ईंट व पत्थर बरसाकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने दिन के समय भी महिला के घर में घुसकर उसका गला घोंटने का प्रयास किया था। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जोगिंद्र नगर निवासी अंजली ने बताया कि मंगलवार शाम को वह घर पर अकेली थी। तभी शैली व बक्शी नाम के दो युवक नशा करके उनके घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका गला पकड़कर घोंटने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उनकी पड़ोसी मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर गली में चले गए और उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी फिर रात को करीब दस बजे दस-12 युवकों के साथ उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार थे। उन्होंने उनके घर पर ईंट-रोड़े फेंके। जिससे उनके व आसपास के घरों के भी शीशे टूट गए। बाद में आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। इस शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने शैली व बक्शी को नामजद करते हुए कुछ अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed