{"_id":"69e148ddc5b59111dd021c12","slug":"attempt-to-crush-spo-at-mining-checkpoint-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154489-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खनन नाके पर एसपीओ को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खनन नाके पर एसपीओ को कुचलने का प्रयास
Fri, 17 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली क्षेत्र में खनन नाके पर तैनात एक एसपीओ को खनिज सामग्री से भरी गाड़ी के चालक ने कुचलने का प्रयास किया गया। जब पुलिसकर्मियों ने गाड़ी का पीछा किया तो माफिया से जुड़े लोगों ने बीच रास्ते में उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में छछरौली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव तरनवाला निवासी मदन लाल सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के रूप में तैनात हैं। खनन विभाग के लगाए गए नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान लेदी की ओर से खनिज सामग्री से लदी एक गाड़ी नाके पर पहुंची। मदन लाल ने ई-रवाना की जांच के लिए गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। आरोप है कि चालक ने गाड़ी सीधे एसपीओ की ओर बढ़ा दी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
एसपीओ ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान उन्हें चोट भी लग गई। इसके बाद चालक नाका तोड़कर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी का पीछा किया लेकिन कुछ दूरी पर दो कारों में सवार पांच-छह लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि अगर उनकी गाड़ियों को रोका गया तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुट गई।