फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attacked with a brick for asking for loan, hospitalized

Yamuna Nagar News: उधार के रुपये मांगने पर किया ईंट से वार, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a brick for asking for loan, hospitalized
उधार के रुपये वापस मांगने पर पीड़ित ने एक व्यक्ति पर ईंट से वार करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में मुखर्जी पार्क निवासी अवनी ने बताया कि 19 मार्च की शाम वह अपने जानकार आशु सरदार के पास मुखजी पार्क टावर के पीछे बैठा था। वह जानकार से अपने 500 रुपये वापस मांगने गया था। जहां पर अन्य लोग भी बैठे थे। जब उसने अपने 500 रुपये वापस मांगे तो वह रुपये देने के बजाय उसे गालियां देने लगा। जब उसने गालियां देने से मना किया तो आशु गुस्से में आ गया और वहां पड़ी ईंट उठाकर पहले उसके सिर में मारी और फिर टांग में मारी। जिससे बेहोश होकर वह वहीं गिर गया। बाद में लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आशु पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed