फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attacked the police team, slapped the head constable and tore his uniform

Yamuna Nagar News: पुलिस टीम पर हमला कर हेड कॉन्स्टेबल को मारा थप्पड़, फाड़ी वर्दी

Fri, 09 Aug 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Attacked the police team, slapped the head constable and tore his uniform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर (यमुनानगर)। छप्पर थाना क्षेत्र के झिंझरों गांव में ऑटो चालक से मारपीट के आरोपी होमगार्ड सुभाष को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि जब हेड कॉन्स्टेबल दलजीत ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो सुभाष ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। मारपीट के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फट गई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने सुभाष व उसके भाई दर्शन को काबू किया। पुलिस ने पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज की शिकायत पर सुभाष, उसके भाई दर्शन व जसबीर, पत्नी सुनीता, बेटे शुभम, परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि झिंझरो निवासी ऑटो चालक रामपाल ने 24 जुलाई को होमगार्ड सुभाष समेत पांच आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। इस मामले में बुधवार को वह अपनी टीम के साथ बोलेरो कार में सुभाष को पकड़ने के लिए झिंझरो गांव पहुंचे थे। उसके साथ हेड कॉन्स्टेबल दलजीत सिंह, उप निरीक्षक मुकेश कुमारी, सिपाही राजकुमार, सिपाही राहुल, होमगार्ड राहुल व बोलेरो चालक रविंद्र कुमार थे।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी सुभाष के घर का जाकर गेट खोलने के लिए कहा। वहां मिली एक महिला ने पहले गेट खोलने से मना कर दिया। काफी समय बाद महिला ने गेट खोला। महिला ने बताया कि वह सुभाष की पत्नी है। टीम ने जब घर में सुभाष को तलाशना शुरू किया तो वह अपने कमरे में बेड के पास छिपा मिला। जब उन्होंने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा तो आरोपी हेड कॉन्स्टेबल सिपाही दलजीत सिंह को धक्का देकर घर की सीढि़यों से चढ़कर अपने भाई दर्शन के मकान पर उतरकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने आरोपी को पीछा किया। इस दौरान आरोपी सुभाष एक मकान के अंदर छुप गया। तभी हेड कॉन्स्टेबल दलजीत सिंह व अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी सुभाष ने हेड कॉन्स्टेबल दलजीत सिंह को थप्पड़ मारा और उसकी वर्दी फाड़ दी। तभी आरोपी सुभाष चंद ने उसकी गर्दन पर कोहनी मारी और उससे गाली गलौज करने लगा। उसने शोर मचाकर अपने परिवार सदस्यों को मौके पर बुला लिया।
इसके बाद सुभाष का भाई जसबीर, दर्शन, पत्नी सुनीता, बेटा शुभम व बेटी मौके पर पहुंचे और सुभाष को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। किसी तरह उन्होंने आरोपी सुभाष व उसके भाई दर्शन को पकड़ कर गाड़ी में बैठाया। इस दौरान सुभाष ने उनके साथ धक्कामुक्की की। वे दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी लेकर आए। आरोप है कि सुभाष ने जमानत पर छूटने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, वर्दी फाड़ने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
ऑटो चालक पर किया था रॉड से हमला

झिंझरो गांव में ऑटो चालक रामपाल ने बताया था कि 19 जुलाई की रात को वह बस स्टैंड यमुनानगर से अपने घर ऑटो रिक्शा लेकर चला था। जब उसने गांव की फिरनी से गली में मुड़ने के लिए ऑटो का इंटीकेडर जलाया आरोपी सुभाष ने उसे रोक लिया और उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी सुभाष ने अपनी पत्नी, भाई दर्शन, बेटे को बुलाकर उस पर रॉड से हमला कर दिया था। झगड़े में उसकी जेब से 1700 रुपये भी गिर गए। मामले में 24 जुलाई को छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी सुभाष, उसके भाई दर्शन, पत्नी सुनीता, बेटे समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।

मामले में आरोपी सुभाष व उसके भाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। वहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। - रामपाल, थाना प्रभारी छप्पर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed