फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

खैर के पेड़ काटने से रोकने पर वनकर्मियों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
attack
attack - फोटो : Yamuna Nagar
कलेसर वन रेंज में खैर के बेशकीमती पेड़ों को काट रहे तस्करों और वन विभाग के टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। वनकर्मियों ने जब तस्करों को पेड़ काटने से रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। हमले में वनकर्मी दीपक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वनकर्मी दीपक ने बताया कि वो वन दरोगा जसवंत सिंह, प्रदीप, योगेश के साथ गश्त पर थे। तभी उनको गलोड बेल्ली में लकड़ी कटने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वो सभी जंगल की ओर गए। अंदर जाकर देखा तो चार-पांच तस्कर आरे से लकड़ी काट रहे थे। तस्करों को लकड़ी काटता देख उन्होंने सभी को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने उन पर तेजधार आरे से हमला कर दिया और एक देसी कट्टे से फायर भी किया। हमले में दीपक घायल हो गया, लेकिन फिर भी घायल कर्मचारियों ने दो तस्करों को काबू कर लिया। बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर यूपी की ओर भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि मौके से लकड़ी बरामद कर रेंज कार्यालय में रखवा दी है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गांव जानीपुर निवासी वकील और इसरार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके साथ गांव के ही आसिफ,जमशेद, बूढ़ा भी थे। पकड़े गए तस्करों व तेजधार औजारों को वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में प्रतापनगर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि घायल वनकर्मी दीपक की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed