{"_id":"5f5bc9ec8ebc3e368264126f","slug":"attack-yamuna-nagar-news-knl43904276","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर हमला, कार और घर के सामान में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर हमला, कार और घर के सामान में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिट्टा मंदिर रोड स्थित आजाद नगर फेस टू में रादौर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर धीरज के घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर में रखा सामान व आगन में खड़ी कार में तोड़फोड़ की। मारपीट में डा. धीरज घायल हो गए। डॉक्टर ने इसकी शिकायत रामपुरा चौकी पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
आजाद नगर फेस टू निवासी डा. धीरज ने बताया कि वह रादौर के सरकारी अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत है। कुछ माह पहले उसकी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस होगई थी। तभी से आरोपी उससे रंजिश पाले हुए है। आरोप है कि आरोपी ने दो बार पहले भी उससे मारपीट की। डा. धीरज ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने घर पर था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कुछ अन्य युवकों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने रॉड व डंडों से घर के अंदर रखा सामान तोड़ दिया। यहीं नहीं आरोपियों ने प्रांगण में खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रामपुरा चौकी इंचार्ज का कहना है कि डॉक्टर की शिकायत आई है। जिसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े होते रहे है।