फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on youth with stick and gadhashi

खेत से लौट रहे युवक पर गंडासी व डंडों से हमला, बंदूक देख कमरे में जाकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth with stick and gadhashi
बुड़िया के गांव नगांवा जगीर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पड़ोसी ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर खेत से लौटे युवक पर गंडासी और डंडों से हमला कर दिया। दंपत्ती के बेटे ने एक साथी के साथ बंदूक दिखाकर हमला करने का प्रयास किया। युवक ने अपने कमरे के अंदर जाकर कुंडी लगाकर जान बचाई। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी दंपत्ती, बेटे व एक अन्य युवक पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगांवा जगीर निवासी प्रिंस ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पड़ोसी सतपाल के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार सुबह वह खेत में गया था। करीब साढ़े 11 बजे वह अपने खेत से वापस घर आया। जैसे ही वह गेट खोलने लगा तभी उनके पड़ोसी सतपाल, उसकी पत्नी माया देवी ने उसके सिर पर डंडे व उल्टी गंडासी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह नीचे गिर गया। तभी सतपाल का लड़का साहिल हाथ में बंदूक लेकर उसे जान से मारने की नीयत से उसकी तरफ आया। आरोपी के साथ उसका साथी प्रवीन कुमार भी था। बंदूक देखकर वह अपने घर में घुस गया। चारों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर उसके परिजन घर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र का कहना है कि पड़ोसियों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के चलते झगड़ा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इनसर्ट
रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद, छह लोगों ने डंडों से पीट किया घायल
छछरौली। गांव पंजेटों में पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने पंजेटो निवासी सतीश कुमार पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। छछरौली थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजेटो निवासी सतीश कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका राणा ड्राइवर के साथ पैसों का लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। 25 मई की शाम को राणा ने उसे फोन किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे गाली गलौज की। इसके बाद रात को वह अपने रिश्तेदारों के साथ छछरौली में किसी काम से गया था। जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, तभी राणा ड्राइवर अपने साथी मुसिंबल निवासी मनदीप सिंह व चार पांच अन्य युवकों के साथ आया। आरोपियों के हाथों में डंडों व अन्य हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें डंडों से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोती वहां से फरार हो गए।

जमीनी विवाद में फसल खुर्दबुर्द करने का आरोप, चार लोगों पर केस दर्ज
यमुनानगर। रपौली निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही सुखबीर सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में सुखबीर ने अपने परिवार के राजीव, रवि व शुभम के साथ मिलकर उनकी जमीन पर खड़ी फसल को खुर्द बुर्द कर दिया और कब्जा करने की कोशिश की। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, करनाल के शिलपम मलिक ने बताया कि वह किसी काम से जगाधरी आया हुआ था। जब यहां से वापस लौट रहा था, तो रास्ते में तीन-चार युवकों से उसकी बहस हो गया। जिस पर आरोपियों ने उसे पीटा। पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed