{"_id":"60b54e868ebc3e29b6653a7a","slug":"attack-on-two-brother-yamuna-nagar-news-knl71681595","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों पर हमला, बचाने आई महिला को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों पर हमला, बचाने आई महिला को भी पीटा
विज्ञापन
पुराना हमीदा में कुछ युवकों ने दो भाइयों पर डंडों व रॉड से हमला कर घायल दिया। बचाने आई महिला को भी आरोपियों ने डंडों से पीटा। इसके बाद पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति के घर में पथराव किया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
पुराना हमीदा निवासी रोहित सचदेवा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते रविवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर में बैठा हुआ था। रात करीब सवा नौ बजे उसने देखा कि पुराना हमीदा निवासी चिंटू, काला, वीरेन्द्र, चिंटू घई व दो अन्य युवक आए। आरोपियों के हाथों में रॉड व डंडे थे। आरोपियों ने आते ही उसके पिता विमल सचदेवा व ताऊ विनोद सचदेवा पर रॉड व डंडों से वार करने शुरू कर दिए। उन्हें बचाने के लिए उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उनकी गली में रहने वाली मामी वीना आई तो आरोपियों ने डंडों से वार कर उसे भी पीटा। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन उसने अंदर से लोहे का गेट बंद कर लिया।
आरोपियों ने रॉड व डंडों गेट पर वार किए और ईंटों से पथराव किया। गली में आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। उसने अपने पिता व ताऊ को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी चिंटू, काला, चिंटू घई, वीरेंद्र व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।