फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on three friends with rods and sticks

Yamuna Nagar News: तीन दोस्तों पर रॉड व डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Attack on three friends with rods and sticks
मॉडल टाउन में एक मॉल के बाहर कार में बैठ कर बर्गर खा रहे तीन दोस्तों पर कुछ युवकों ने रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में चार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव रामखेड़ी निवासी लविश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त आर्यन व हरमन के साथ गाड़ी ठीक कराने के लिए यमुनानगर आया था। यहां वह मॉडल टाउन में जुडियो माल के बाहर गाड़ी में बैठकर बर्गर खाने लगे। तभी रामपुर निवासी योगेश, राहुल धीमान, अभिषेक व सलेमपुर बांगर निवासी सक्षम आल्टो कार में आए। आरोपियों ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी। फिर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस झगड़े की वीडियो भी आरोपियों ने वायरल की। शहर थाना के जांच अधिकारी कुशल पाल का कहना है कि आरोपी व शिकायतकर्ता दोनों बिलासपुर क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। पहले भी इनके बीच झगड़े हो चुके हैं। मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed