फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on contractor and friend with rod, sword

Yamuna Nagar News: ठेकेदार और दोस्त पर रॉड, तलवार से हमला

Wed, 24 May 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Attack on contractor and friend with rod, sword
फैक्टरी से छुट्टी कर दोस्त के साथ घर लौट रहे ठेकेदार पर कुछ लोगों ने रॉड, डंडों व तलवार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विजय कॉलोनी निवासी बिरजू ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फैक्टरी में ठेकेदार है। वह सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने दोस्त शांति कॉलोनी निवासी नावेद के साथ फैक्टरी से छुट्टी करके घर लौट रहा था। बाइक पर सवार होकर जब वे चांदपुर के ठेके के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़े साहनी भंडारी, नील भंडारी, लक्की, हर्षबाला, आदित्य ठाकुर, आदर्श व अन्य युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनसे गाली गलौज की और उनसे मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने डंडे, रॉड, तलवार व अन्य हथियारों से पीटा। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने उनके मोबाइल भी तोड़ दिए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed