{"_id":"602592d48ebc3ee8f76608c0","slug":"attack-on-cia-team-on-chota-lapra-villege-yamuna-nagar-news-knl607331173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक बेचने के आरोपी को पकड़ने की सीआईए पुलिस की टीम पर गंडासी व कुल्हाड़ी से हमला, ईएचसी व मुखबर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक बेचने के आरोपी को पकड़ने की सीआईए पुलिस की टीम पर गंडासी व कुल्हाड़ी से हमला, ईएचसी व मुखबर घायल
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव छोटा लापरा में स्मैक बेचने के आरोपी को पकड़ने गई सीआईए वन की टीम पर हथियारबंद 24 लोगों ने लाठी, गंडासी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में लाठी व गंडासियां लगने से ईएचसी विनोद और मुखबिर अक्षय घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीआईए टीम व सदर थाना पुलिस फिर लापरा गांव में पहुंची और कई घरों में दबिश दी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 12 अन्य पर केस दर्जकर लिया है।
सीआईए वन पुलिस के गुरमेज सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह ईएचसी विनोद कुमार, संदीप, मनजीत सिंह, विकमल कुमार के साथ बहरामपुर चौक पर गए थे। तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि गांव छोटा लापरा निवासी हसन उर्फ भूरा बारात घर के पास 600 से 700 रुपये बीट के हिसाब से स्मैक बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने मुखबिर दुर्गा गार्डन निवासी अक्षय को साथ छोटा लापरा के बारात घर में दबिश दी। इस दौरान उन्हें आरोपी हसन उर्फ भूरा स्मैक बेचता मिला। जैसे ही पुलिस आरोपी भूरा को पकड़ने लगी तो उसने शोर मचाकर अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों को बुला लिया। इसके बाद वहां काफी महिलाएं और पुरुष हाथों में लाठियां, कुल्हाड़ी व गंडासियां लेकर आ गए और पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव के सारुन ने गंडासी से मुखबिर अक्षय के सिर और पुलिस कर्मी विनोद के सिर में भी लाठी व कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी यमुना के रास्ते यूपी की तरफ फरार हो गए। हमले के बाद पुलिस ने गांव के कई घरों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि वहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सदर थाना पुलिस ने हमला करने के आरोप में इकराम उर्फ काला, नाजिम, सारून, कतीजा, समीना उर्फ भेकर, फरीदा, सानी, शकीना, फरजाना, मोसीन और 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में 11 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्जकर लिया है। स्मैक बेचने के आरोपी को काबू कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।