फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Atmosphere of fear among villagers due to the constant movement of leopards

Yamuna Nagar News: तेंदुओं की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल

Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Atmosphere of fear among villagers due to the constant movement of leopards
प्रतापनगर के खेतों में विचरण करता तेंदुओं का झुंड। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। प्रतापनगर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 15 दिनों से तेंदुओं की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई बार तेंदुए खेतों, जंगल से सटी आबादी और ग्रामीण मार्गों पर देखे जा चुके हैं, लेकिन वन्य प्राणी विभाग अब तक किसी भी तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हुआ है।
इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वही ग्रामीणों में वन्य प्राणी विभाग के प्रति रोष है। वहीं एक दिन पहले ही कलेसर जंगल के पास हाथी नेशनल हाईवे पर आ गए थे। जिससे करीब 20 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा था। ऐसे में जंगली जानवरों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रामपुर खादर, जयरामपुर खदरी, बूड़िया, लक्कड़ भीलपुरा, मांडेवाला और ताजेवाला समेत कई गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी के कारण लोगों ने शाम के बाद घरों से निकलना कम कर दिया है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं, जबकि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर तेंदुओं के पदचिह्न और उनकी गतिविधियां देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल औपचारिकताएं निभा रहे हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और तेंदुओं को तत्काल पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने की मांग की है।

वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed