फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ATM PIN Thept

एटीएम का पिन नंबर पूछकर खाते से निकाल लिए 10 हजार

Fri, 19 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर Updated Fri, 19 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


रादौर। कस्बा रादौर में सक्रिय एटीएम कार्ड से पैसे चुराने वाले गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार को गांव बरहेड़ी निवासी प्रवीण कुमार प्रजापत के एटीएम कार्ड का पिन नंबर लेकर दस हजार रुपये निकाल लिए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

गांव बरहेड़ी निवासी प्रवीण कुमार प्रजापत ने बताया कि वह रादौर में विजय सेतिया की प्लाईबोर्ड की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि वह एसबीआई बैंक से बोल रहा है।
विज्ञापन


जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उससे उसका एटीएम पिन नंबर पूछा। प्रवीण ने अज्ञात व्यक्ति को बैंक कर्मचारी समझकर उसे अपना एटीएम कार्ड का पिन नंबर दे दिया। कुछ घंटे बाद उसके खाते से दस हजार रुपये निकलने का मेसेज उसके मोबाइल पर आया। उसने मामले की सूचना बैंक के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे थाना रादौर प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कस्बा रादौर में इससे पहले भी लगभग दस से अधिक लोगों से फोन पर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर हजारों रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed