फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Athletes distressed by the dilapidated state of the sports complex's multi-purpose hall

Yamuna Nagar News: खेल परिसर का बहुउद्देशीय हॉल बदहाल होने से खिलाड़ी परेशान

Fri, 10 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Athletes distressed by the dilapidated state of the sports complex's multi-purpose hall
 मल्टीपर्पज हॉल में जर्जर वुडन फ्लोर व पड़ी लकड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तेजली खेल परिसर का मल्टीपर्पज इनडोर हॉल कई महीनों से बदहाल स्थिति में है। हॉल में विभिन्न खेल सुविधाएं जर्जर होने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खेल परिसर में कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी समेत कई इनडोर खेलों का प्रशिक्षण और अभ्यास इसी हॉल में कराया जाता है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक खराब स्थिति कुश्ती के लिए बनाए गए वुडन फ्लोर की है। फ्लोर की कई फट्टियां उखड़कर बिखर चुकी हैं, जिससे खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को संतुलन बनाने में भी दिक्कत आती है। अन्य हिस्सों में भी फर्श और खेल सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का कहना है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर खेल परिसर में अभ्यास करने से न केवल प्रदर्शन प्रभावित होता है, बल्कि चोट लगने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने खेल विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मल्टीपर्पज हॉल की मरम्मत के लिए बजट की मांग भेजी गई है। बजट स्वीकृत होते ही वुडन फ्लोर सहित अन्य जरूरी मरम्मत कार्य शुरू कराए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में अभ्यास की सुविधा मिल सके।

खेल परिसर के मल्टीपर्पज हॉल की मरम्मत कराई जानी है। एस्टीमेट बनाया जा रहा है। विभाग की मंजूरी मिलने के बाद मरम्मत करवाई जाएगी। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed