{"_id":"56fec54b4f1c1b0545f00141","slug":"atheletic-girl-best-player-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया को बेस्ट एथलीट व अमनप्रीत को मिला बेस्ट खिलाड़ी का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया को बेस्ट एथलीट व अमनप्रीत को मिला बेस्ट खिलाड़ी का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
ख्ाेल
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शुक्रवार को जीएनजी कॉलेज व संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीए दूसरे वर्ष की प्रिया को बेस्ट एथलीट व बीए पहले वर्ष की अमनप्रीत को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. विजय गर्ग ने झंडा रोहण कर किया। इसके बाद मार्च पास्ट किया गया व मशाल जलाकर कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया गया। खेलकूद समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शटल दौड़ में बीए दूसरे वर्ष की प्रिया ने पहला, बीएड की नेहा ने दूसरा और बीए पहले वर्ष की नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
थ्री लैग दौड़ में बीए दूसरे वर्ष की कुसुम और रितीका ने पहला, बीए तीसरे वर्ष की आंचल व प्रिया ने दूसरा और बीएड की आरती व नेहा ने तीसरा स्थान मिला। लेमन स्पून रेस में बीएड की नेहा ने पहला, बीए पहले वर्ष की आरती ने दूसरा और बीए पहले वर्ष की निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया । स्केटिंग रेस में बीए दूसरे वर्ष की डिंपल ने पहला, बीकॉम दूसरे वर्ष की साक्षी ने दूसरा और बीए तीसरे वर्ष की पियश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेग रेस में बीए दूसरे वर्ष की आरती ने पहला, बीए दूसरे वर्ष की कुसुम ने दूसरा व बीए दूसरे वर्ष की आयुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में बीए पहले वर्ष की सीमा ने पहला, बीएड का ममता ने दूसरा व बीए दूसरे वर्ष की पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर रेस में बीए दूसरे वर्ष की प्रिया ने पहला, बीएड की ममता ने दूसरा व बीए दूसरे वर्ष की पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दौ सौ मीटर रेस में बीए दूसरे वर्ष की प्रिया ने पहला, बीकॉम दूसरे वर्ष की साक्षी ने दूसरा और बीए दूसरे वर्ष की पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर रेस में बीए दूसरे वर्ष की प्रिया ने पहला, बीए दूसरे वर्ष की कुसुम ने दूसरा व बीए पहले वर्ष की दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सौ मीटर रेस में डिंपल पहले, रूपा दूसरे व ममता तीसरे स्थान पर रही। चाटी रेस में प्रिया पहले, अनुराधा दूसरे व कुसुम तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी दौड1 में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम की संयोजिका फिजिकल एजूकेशन विभाग की डॉ. मीनाक्षी गुप्ता रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर खेल समारोह का समापन किया गया।