फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Atal brightened India's image: Kanwar Pal

अटल ने चमकाई भारत की छवि : कंवरपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Atal brightened India's image: Kanwar Pal
यमुनानगर। सुशासन दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने बुधवार को जगाधरी में बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सहित समूचा भारत आज अपने भारत रत्न अटल को उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने सौम्यता, सहजता व सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने बेदाग राजनीतिक जीवन से भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए परमाणु विस्फोट करने का कार्य, किसान भाइयों को बैंकिंग क्षेत्र से जोड़ते हुए किसान क्रेडिट कार्ड बेहद कम ब्याज पर किसानों को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

उन्होंने भारत देश की छवि को पूरे विश्व में चमकाने का कार्य किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जगाधरी के बूथ नंबर-175 पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सदा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। सुशासन का अर्थ है एक ऐसा शासन जिसमें देश के लोग प्रसन्न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प: यमुनानगर। सरनी चौक स्थित शक्ति केंद्र बूथ नंबर-134 पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस कार्यक्रम किया।
इसमें पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रमुख सुमीत गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में अटल की कविताएं पढ़ी गईं और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी मोहित गेरा, इश्मीत सिंह, गौरव सलूजा, रजत अरोड़ा, विनोद सभरवाल, कपिल दुआ, पवन कुमार मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री को अर्पित की पुष्पांजलि: जगाधरी वर्कशाॅप। फर्कपुर में भाजपा से जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद कर्मवीर गोंदवाल, फर्कपुर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह फौजी, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र लाडी सहित कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर बागराम, चरणजीत, सुरेश कुमार, मदन कुमार, बबली, सुशील सिंह, जतिन कुमार व अन्य मौजूद रहे।
रादौर में कराए सुशासन दिवस कार्यक्रम: रादौर।
गांव मंधार में भाजपा नेता एवं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन मास्टर सतपाल कांबोज मंधार और गांव खेड़ी लक्खा सिंह में रादौर मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी व भाजपा नेता नरसिंह खेड़ी और रादौर में महामंत्री महेंद्र नागल, बूथ नंबर-182 पर बूथ अध्यक्ष सुभाष गुंबर व मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में सुशासन दिवस कार्यक्रम हुए।
मौके पर राजीव आर्य सन्नी, रिंकू कांबोज बुबका, सुंदर लाल सैनी, जितेंद्र, मामचंद, रोबिन संधाली, अंकुश, कृष्ण देव, प्रदीप कांबोज, यशपाल, भूपेंद्र सिंह, सुभाष गुंबर, राजकुमार शर्मा, प्रवीण आहूजा, जोगिंद्र सिंह, पवन कंबोज, रमेश कुमार, भूपिंदर मनचंदा, राजू सैनी, लालचंद सैनी, कविता रानी, प्रवीण अरोड़ा, अंजू बाला, आंचल रानी, विशेश्वर बाबा अंटावा, दीप कुमार सरपंच मसाना रांगडान, सुरेश बाबा अंटावा, संजीव कुमार, तनवीर चौधरी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
वाजपेयी ने पीएम रहते किए कई अहम कार्य: बलवंत
साढौरा। पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर बुधवार को मोहल्ला गोहानपुर की धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक मंझे हुए राजनेता होने के अलावा कवि व प्रखर वक्ता भी थे।

दूरदर्शी सोच के कारण उन्होंने देश के विकास व हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, वाइस चेयरमैन लवली सैनी, नवीन भसीन, मंगत राम सैनी, प्रेम भसीन, नरेश बक्शी, वीरेंद्र गर्ग, राजकुमार राणा व पंकज सैनी मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed