{"_id":"6824fc1d2e5a1fc3b504783b","slug":"at-the-time-of-punishment-there-is-no-fear-or-remorse-on-the-faces-of-the-guilty-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-137733-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सजा के वक्त दोषियों के चेहरों पर डर न पश्चाताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सजा के वक्त दोषियों के चेहरों पर डर न पश्चाताप
विज्ञापन
मृतक संजीव खन्ना। अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चर्चित श्री न्यू यमुना ज्वेलर्स के मालिक संजीव खन्ना हत्याकांड के चारों दोषियों को एडिशनल सेशन जज दानिश गुप्ता की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। जिस वक्त न्यायाधीश साक्षी ज्वेलर्स के मालिक विनोद सूरी, उसके बेटे योगेश सूरी, रोहित और ग्लैडविन को कोर्ट रूम में सजा सुना रहे थे उस वक्त दोषियों के चेहरों पर डर था न ही पश्चाताप का भाव।
हत्याकांड के मास्टरमाइंड विनोद सूरी और उसका बेटा योगेश सूरी भी पूरी तरह बेपरवाह नजर आए। बता दें चारों दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद जब इन्हें कस्टडी में लाॅक रूम ले जाया जा रहा था तो मीडियाकर्मियों ने इनसे बात करने की कोशिश की। इस दौरान विनोद सूरी ने मीडिया कर्मियों को माइक छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, विनोद सूरी ने मीडिया कर्मियों के साथ गाली गलौज भी की।
-- -- -- -- -
वकील ने फांसी की सजा की थी मांग
हत्यारों की सजा सुनने के लिए कोर्ट रूम में मृतक संजीव खन्ना के दोनों बेटे आनंद खन्ना और सव्या सांची खन्ना आए हुए थे। सजा सुनाए जाने से पहले खन्ना परिवार के वकील ने अपील करते हुए कहा कि दोषियों ने साजिश के तहत संजीव खन्ना का मर्डर किया है, इसलिए चारों दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सजा सुनाए जाने के बाद आनंद खन्ना और सव्या सांची खन्ना ने कोर्ट के फैसले पर संतुष्टि जताई। उधर, मृतक संजीव खन्ना के छोटे बेटे आनंद खन्ना के अनुसार, वे भी पेशे से वकील हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा था। विश्वास था कि देर से ही सही उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। आनंद बताते हैं पिता की हत्या होने के बाद से मां रीना खन्ना अंदर से पूरी तरह टूट चुकीं थीं, लेकिन जब मामला कोर्ट में गया तब उनकी मां रोजाना भगवान के आगे दोषियों को सजा मिलने की प्रार्थना करती रहती थीं। जब मां ने खुद को संभाला तब से वह बड़े भाई सव्या सांची खन्ना के साथ पिता का कारोबार भी संभाल रहीं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
सीसीटीवी फुटेज से मिली थी महत्वपूर्ण जानकारी
29 जून 2018 को संजीव खन्ना के बेटे आनंद खन्ना की ओर से सिटी जगाधरी थाने में अपने पिता संजीव खन्ना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने योगेश सूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। तब पूछताछ में योगेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने संजीव खन्ना को फोन कर कहा कि वह उनकी रकम और सोना दे देंगे। इसके बाद योगेश रात को अपनी कार लेकर संजीव के शोरूम पहुंचा। संजीव ने शोरूम बंद किया और योगेश सूरी की कार में आकर बैठ गया। संजीव के नौकर ने संजीव का सामान कार की डिक्की में रख दिया। योगेश कार लेकर ज्योति पैलेस के पास आया। यहां उसने कार में अपने दो साथियों रोहित और ग्लैडविन को बैठाया। योगेश ने संजीव को बताया कि रकम और सोना लेने के लिए पंचकूला जाना पड़ेगा। इसके बाद योगेश कार लेकर संजीव खन्ना के घर पहुंचा। यहां संजीव ने कार से अपना सामान निकाल कर घर में रखवा दिया। योगेश कार लेकर पंचकूला के लिए निकल पड़ा। रास्ते में शहजादपुर के नजदीक पीछे बैठे रोहित ने बाइक की क्लच वायर संजीव के गले में कस दी। ग्लैडविन ने हथौड़े से संजीव के सिर में वार किया। इसके बाद योगेश ने हथौड़ा लेकर संजीव के सिर में मारा। संजीव की मौत हो जाने के बाद उसके शव को एक खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने योगेश से पूछताछ के बाद संजीव की हत्या में इस्तेमाल क्लच वायर, हथौड़ा और योगेश के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए थे।