{"_id":"6ad270209cbbe0ffbc0cba04","slug":"assuming-the-guise-of-a-goddess-she-kindled-an-awareness-for-cleanliness-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164711-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देवी का रूप धरकर जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देवी का रूप धरकर जगाई स्वच्छता की अलख
Sat, 17 Oct 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में स्वच्छता की देवी की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नवरात्र के पावन अवसर पर नगर निगम की ओर से मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में स्वच्छता की शक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रा ने स्वच्छता की देवी का रूप धारण कर गंदगी, कचरे, मच्छरों और बीमारियों का वध कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा और संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने लोगों को अपने आसपास सफाई रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और पानी जमा न होने देने के प्रति जागरूक किया।
एक छात्रा ने स्वच्छता की देवी बनकर गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक, कचरे, मच्छर और गंदगी रूपी बीमारियों का अपने त्रिशूल से वध कर स्वच्छता का संदेश दिया। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता की आदतें अपनाकर मच्छरों के प्रजनन और उनसे होने वाली बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर भूपेंद्र सिंह और अमन कुमार आदि मौजूद रहें।