फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Asian Games bronze medalist Parminder gets grand welcome

Yamuna Nagar News: एशियाई गेम्स में कांस्य पदक विजेता परमिंद्र का हुआ भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Asian Games bronze medalist Parminder gets grand welcome
बिलासपुर। चीन में चल रहे 19वें एशियाई गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर नौकायन में कांस्य पदक जीतने वाले शाहपुर-302 गांव के खिलाड़ी परमिंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को बिलासपुर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। परमिंद्र सिंह के सम्मान में कस्बा में सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरी वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा कर व मालाएं पहना कर परमिंद्र का स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बा में पहुंचने पर परमिंद्र व उसके साथी सतनाम सिंह का बहन अविनाश कौर ने तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवा स्वागत किया। परमिंद्र सिंह के दादा गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह भी समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। वह सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा परमिंद्र सिंह के पिता इंद्रपाल सिंह भी नौकायन प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2002 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्हें अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। आज उनके पैतृक गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर शिव चौक, अग्रसेन चाैक पर सरपंच कीर्ति रानी सहित विभिन्न समाजसेवियों द्वारा फूलमालाओं से परमिंद्र सिंह, सतनाम सिंह व उनके दादा अमरीक सिंह, पिता इंद्रपाल सिंह का स्वागत किया गया। सरपंच कीर्ति रानी, पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा व समाजसेवी सुमित दुआ, अनिल कक्कड़ ने कहा कि क्षेत्र के लिए बड़ी खुशी की बात है कि परमिंद्र सिंह का पूरा परिवार विदेशों में अपने गांव व बिलासपुर का नाम ऊंचा कर रहा है। परमिंद्र सिंह ने नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। कार्यक्रम में सर्वजीत सिंह, ग्राम सचिव बलकार सिंह, ग्राम सचिव सतिंद्र सिंह, मांगा राम पूर्व सरपंच, मनदीप सिंह, डाॅ. प्रमोद बसाती, डाॅ. भंवर सैनी, परमजीत सिंह, बब्बू बेदी सहित भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आमजन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, पंचायत विभाग और समाजसेवियों ने भी भागेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed