{"_id":"695578679defbfc4aa06722c","slug":"as-soon-as-the-clock-struck-12-the-city-resounded-with-the-cry-of-happy-new-year-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149116-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की घोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की घोष से गूंजा शहर
Thu, 01 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/जगाधरी। नए साल 2026 के स्वागत में शहर के होटलों, रेस्तरां, क्लब व बार में देर रात तक कार्यक्रम व जश्न का दौर चला और महफिले सजीं। इनके साथ घर-दफ्तरों पर भी डीजे व ढोल बजवाकर लोग रातभर थिरके। इस दौरान जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर आईं वैसे ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर गूंजने लगा। इस खुशी में मिठाई बांटी गई तो कहीं आसमान में आतिशबाजी की गई।
नए साल के जश्न को लेकर लोगों का उत्साह कई दिन से देखने को मिल रहा था। हालांकि बुधवार वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा, लेकिन कड़ाके की ठंड लोगों के उत्साह के सामने फीकी पड़ गई। पूरे दिन कोहरे के कारण धूप नहीं निकली और सर्द हवाओं के बीच कंपकंपी महसूस हुई। बावजूद इसके रात में जश्न की तैयारी के लिए सुबह से ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इसके चलते दोपहर बाद से रात तक शहर के बीच रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, नेहरू पार्क रोड, गोबिंदपुरी रोड सहित मॉडल टाउन में अन्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। काफी लोग शहर से बाहर भी नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले, वहीं अन्य लोगों ने शहर के होटलों, रेस्तरां, क्लब व बार सहित अपने घर-दफ्तरों पर ही कार्यक्रम किए। डीजे तो कही ढोल बजवाकर रात में लोग थिरकते नजर आए। ठंड से राहत के लिए कहीं अलाव का सहारा लेते हुए नए साल का जश्न मनाया गया। इस दौरान कई जगह जिला पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए नाकों पर जांच हुई।
-- -- -- --