फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrogant alliance lacks policy, intention and leadership: Naib Saini

घमंडिया गठबंधन के पास नीति, नीयत और नेतृत्व का अभाव : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Arrogant alliance lacks policy, intention and leadership: Naib Saini
- छछरौली की विजय संकल्प रैली में सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन

- बोले- भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की नीति और मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है

- उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर कहा- मैं आपका भाई पहले और मुख्यमंत्री बाद में हूं

संवाद न्यूज एजेंसी

छछरौली (यमुनानगर)। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मैं आपका भाई पहले और मुख्यमंत्री बाद में हूं। उन्होंने इस दौरान मंच से विपक्ष को घमंडिया गठबंधन कहकर जमकर निशाना साधा। सीएम छछरौली की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली के दौरान संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए घमंडिया गठबंधन के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व है। उनके पास तीनों का ही अभाव है जबकि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की मजबूत नीति है। मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है और देश को समृद्ध करने के लिए साफ नीयत भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है।
विज्ञापन

रैली के दौरान कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और विपक्ष पर हमलावर रहे। इस मौके पर आढ़तियों ने नायब सैनी को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट की और सैनी समाज ने भी फूल मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायब सैनी ने कहा कि मोदी और डबल इंजन की सरकार ने 10 वर्षों में लाजवाब काम किए हैं। भाजपा ने जो कहा वह समय पर करके दिखाया है। कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठी घोषणा करके लोगों से वोट ले लेते थे लेकिन कांग्रेस के तीन-तीन कार्यकाल के दौरान लोगों के काम नहीं हुए। अब जनता कांग्रेस की मंशा जान चुकी है।
सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाया है। सड़कों का जाल बिछाकर लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी दी है। 10 वर्षों में एक नया हरियाणा बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है, जिसकी चर्चा हर व्यक्ति आज कर रहा है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत भारत की 140 करोड़ जनता है।
कांग्रेस ही लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली पार्टी : कंवरपाल
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि देश का लोकतंत्र खत्म करके आपातकाल किसने लगाया था। वह भी छछरौली अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था, तब इंदिरा गांधी ने कोर्ट का आदेश मानने से इंकार कर दिया और देश में इमरजेंसी लगा दी। विपक्ष के नेताओं सहित करीब 85 हजार लोगों को जेल में डाल दिया। कांग्रेस ही देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली पार्टी है।
गुर्जर ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की का रास्ता खुला। 2019 में जनता ने फिर आशीर्वाद दिया और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऐतिहासिक निर्णयों से देश को विकसित बनाने की राह पर तेजी से बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी ने भाजपा को 370 और एनडीए को 400 कराने का लक्ष्य रखा है जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि स्वर्गीय कटारिया ने खदरी गांव को गोद लिया व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि वह उन्हीं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग व आशीर्वाद लेने के लिए यहां आईं हैं। इस मौके पर राज्यसभा के सांसद कृष्ण लाल पंवार, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक पवन सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर,युवा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा,जिला सचिव सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed