फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   arora defeated dilbag

कांटे की टक्कर के बीच घनश्याम अरोड़ा ने दिलबाग को 1455 वोट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
arora defeated dilbag
जीत के बाद जंगला वाली माता के मंदिर माथा टेकने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास आरोड़ा। माता र? - फोटो : Yamuna Nagar
जिले की सबसे महत्वपूर्ण सीट यमुनानगर पर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व इनेलो प्रत्याशी दिलबाग सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंतिम राउंड तक दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दोनों प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने दिलबाग को 1455 वोट से हराकर जीत दर्ज की। अरोड़ा को कुल 64848 वोट, जबकि दिलबाग सिंह को 63393 वोट मिले। 9784 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल चौहान तीसरे नंबर पर व बीएसपी प्रत्याशी योगेश कांबोज 7731 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। 2039 वोट के साथ जेजेपी प्रत्याशी सलेश त्यागी पांचवें स्थान पर रहे। कुल दस में पांच प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। यहां के नतीजे चौंकाने वाले रहे और पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक प्रत्याशियों के साथ-साथ शहरवासियों की सांस भी अटकी रही। लोग फोन पर एक दूसरे से बार-बार परिणाम जानने में लगे रहे।
विज्ञापन

पहले छह राउंड में दिलबाग आगे, फिर अरोड़ा ने बनाई बढ़त:
पहले छह राउंड में दिलबाग सिंह ने बढ़त बनाए रखी। तीसरे राउंड में दिलबाग सिंह 4335 वोट से आगे थे। चौथे राउंड में दिलबाग सिंह की लीड घटकर 3335 तक पहुंच गई। पांचवें राउंड तक दिलबाग सिंह को कुल 19927 जबकि घनश्याम दास अरोड़ा को 17916 वोट मिले थे। यहां दिलबाग सिंह 2011 वोट से आगे थे। छठें राउंड तक दिलबाग सिंह बढ़त बनाए रखे। छठे राउंड में कुल 23055 वोट के साथ दिलबाग सिंह 391 वोट से आगे थे। लेकिन सातवें राउंड शुरू होते ही घनश्याम दास ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। सातवें राउंड में घनश्याम दास ने कुल 27448 वोट के साथ 1207 वोट की बढ़त बना ली। 12वें राउंड में घनश्याम दास 4917 वोट की बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन इसके बाद यह बढ़त घटनी शुरू हो गई। जिससे बीजेपी समर्थकों के होश उड़ने लगे। लेकिन अंतिम 17वें राउंड तक दिलबाग सिंह इस बढ़त को नहीं तोड़ पाए और घनश्याम दास अरोड़ा 1455 वोट से विजयी हुए।
विज्ञापन

हमीदा एरिया के बूथों की ईवीएम से निकले वोटों ने उड़ाए भाजपा के होश:
हमीदा एरिया के 184 से 198 तक के बूथों से दिलबाग सिंह के लिए ईवीएम से बंपर वोटें निकली। यहां पर दिलबाग सिंह को 5153 वोट मिले। जबकि अरोड़ा को मात्र 3182 वोट ही मिले। हमीदा से दिलबाग सिंह को 2724 वोट की बढ़त मिली। इसके अलावा अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों में भी दिलबाग सिंह को अधिक वोट पड़े। पहले तीन राउंड और अंत के चार राउंड में घनश्याम दास की अपेक्षा दिलबाग सिंह को अधिक वोट मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के गोद लिए गांव दयालगढ़ में हारे विधायक अरोड़ा:
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा खुद के गोद लिए हुए गांव दयालगढ़ से हार गए। यहां कुल पोल हुई 1699 वोट में से घनश्याम अरोड़ा को मात्र 342 वोट मिले। दिलबाग सिंह को यहां से सबसे अधिक 709 वोट मिले। दयालगढ़ के बूथ नंबर 29 पर घनश्याम अरोड़ा को मात्र 85, बूथ नंबर 30 पर 51 व 31 पर 206 वोट पड़े। गांव के बूथ नंबर 29 व 30 पर घनश्याम दास अरोड़ा को बीएसपी के योगेश कुमार से भी कम वोट मिले।
पहले दिलबाग के लगे जयकारे, फिर भाजपा समर्थक ढोल की थाप पर नाचे:
मधु चौक स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने यमुनानगर विधानसभा के मतगणना केंद्र के बाहर पहले छह राउंड तक दिलबाग सिंह के नाम पर जयकारें लगते रहे। लेकिन घनश्याम दास अरोड़ा को बढ़त मिलते ही दिलबाग समर्थक शांत हो गए। लेेकिन 14वें राउंड में ही जैसे ही दिलबाग सिंह को अधिक वोट मिले तो उनके समर्थकों ने फिर से जयकारों लगाने शुरू किए। 17वें राउंड में जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा हुई तो भाजपा समर्थकों ने भारत माता के जयकारें लगाए। इसके बाद ढोलक की थाप पर नाचना शुरू किया। इसके बाद नेहरू पार्क पर भाजपा समर्थक एकत्रित हुए। यहां घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन चौहान के साथ समर्थकों ने शहर में विजयी रोड शो निकाला।

नोटा से भी हारे पांच प्रत्याशी:
यमुनानगर विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। 1165 वोटर्स ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं करके नोटा का बटन दबाया। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अरविंद्र सिंह खालसा को 615, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी सतीश त्यागी को 218, आजाद प्रत्याशी शम्मी मोहन कपूर को 428, मंदीप कौर को 297 व रोहित रोजर को 231 वोट मिले। जो नोटा से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed