{"_id":"6aac48c8719fe3ffb305af62","slug":"arnav-won-the-gold-medal-in-fencing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163061-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तलवारबाजी में अर्णव ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तलवारबाजी में अर्णव ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 18 Sep 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता अर्णव का मुंह मीठा करवाते पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में शहर के अर्णव ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। अर्णव ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में भाग लिया था।
यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक फरीदाबाद में करवाई गई थी। जिले का यह प्रतिभावान खिलाड़ी सीनियर थाईलैंड ओपन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। यह प्रतियोगिता तीन से छह सितंबर को थाईलैंड के बैंकॉक में हुई थी। खिलाड़ी की शानदार जीतकर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने वीरवार को अपने निवास पर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ी का मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल जगाधरी के 16 वर्षीय अर्णव ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि महज 16 वर्ष की उम्र में सीनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करना अर्णव की प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
अर्णव ने वर्ष 2024 और 2025 में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार खेलों व खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, चेयरमैन विपुल गर्ग, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, राहुल गढ़ी व अन्य उपस्थित रहे।