फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Argument with youths when time was over, coach dies

Yamuna Nagar News: टाइम ओवर होने पर युवकों से बहस, कोच की मौत

Sat, 14 Jun 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Argument with youths when time was over, coach dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत निश्चल पब्लिक स्कूल के संत निश्चल स्विमिंग एकेडमी में स्विमिंग पुल में ओवर टाइम को लेकर तीन युवकों व कोच में बहस हो गई।
इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों मैनेजर जींद के नरवाना निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र शर्मा की मौत हो गई। हालांकि पुल पर बेसुध पड़े राजेंद्र को आनन-फानन में शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस व एएसपी अमरिंद्र सिंह एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है, शनिवार को उनका पोस्टमार्टम होगा। हालांकि पूरी घटना को लेकर पुलिस भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है। लेकिन घटना कैसे हुई इसको लेकर पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है। बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में एक युवक को राउंडअप भी किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है घटना के दौरान कुछ लड़के पुल में नहा रहे थे। उनका नहाने का समय खत्म हो गया था। इस पर कोच राजेंद्र ने उन्हें बाहर आने को कहा। इसपर युवकों ने कोच से बहस करनी शुरू कर दी, जो विवाद तक पहुंच गई। काफी बहसबाजी होने के दौरान राजेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और बेहोश होकर गिर पड़े। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस पर आनन-फानन में स्कूल ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर कोच राजेंद्र को निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने कोच राजेंद्र के मौत की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed